दिल्ली में बनेगा एक और नया फ्लाईओवर, लाखों की आबादी को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में अब दिल्ली की सबसे बिजी सड़कों में शामिल बाहरी रिंग रोड पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम के झंझट को मिटाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा एक नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा.

Flyover Bridge 1

दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने केशोपुर डिपो के पास स्थित आईएफसी सप्लीमेंट्री ड्रेन से हैदरपुर तक नए फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रस्तावित फ्लाईओवर के बनने से केशोपुर, हैदरपुर, पंजाबी बाग और प्रीतमपुरा की लाखों आबादी को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. यह प्रोजेक्ट बाहरी रिंग रोड पर मौजूद प्रमुख बॉटलनेक्स को दूर करेगा. इसके निर्माण से उत्तर, बाहरी और उत्तर- पश्चिम दिल्ली के बीच आवागमन आसान बनेगा.

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण राजधानी की उस लाखों की आबादी की रोजमर्रा की परेशानियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जो सालों से ट्रैफिक जाम का दंश झेल रहे हैं. यहां केशोपुर, हैदरपुर, पंजाबी बाग, प्रीतमपुरा, शालीमार बाग और पूरी रोहिणी बेल्ट इलाके पर भीषण ट्रैफिक दबाव हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

उन्होंने बताया कि व्यवहार्यता अध्ययन पूरा होने के बाद इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा. इससे बाहरी रिंग रोड के सभी प्रमुख चौक- प्वाइंट्स का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा. पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिल्ली के दीर्घकालिक ट्रैफिक प्रबंधन एवं शहरी विकास नीति के अनुरूप होगी. दिल्ली से ट्रैफिक जाम खत्म करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.