बड़ी खुशखबरी: ITI धारकों के लिए अप्रेंटिसशिप का मौका, 6 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली | अगर आप बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको हमारी है खबर जरूर देखनी चाहिए. यदि आप ITI पास आउट है, तो हमारी यह खबर आपके लिए ही है. आईटीआई धारकों के लिए नौकरी का मौका आया है. XEN “OP” DIVISION UHBVN, ASSANDH द्वारा सभी उम्मीदवारों को इस बारे में सूचना जारी की गई है. ऐसे में अगर आप भी इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Exam Jobs

6 नवंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Electrician, Lineman and COPA Trade ITI पास इच्छुक उम्मीदवारो को सूचित किया जाता है कि कार्यकारी अभियन्ता, आप्रेशन डिवीजन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, असन्ध के द्वारा इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन व COPA ट्रेड के लिए 1 वर्ष के लिए अपरेंटिसशिप रखे जाने है. इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2024 से 6 नवंबर 2024 तक शाम 5:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, चालू होने की तारीख आई सामने

निर्धारित तिथि के बाद आवेदन नहीं होंगे मान्य

उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है. उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी फार्म/ दस्तावेज मान्य नहीं होगा. ऐसे में सभी उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले पहले अपने आवेदन अवश्य भेज दें और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.