पेट्रोल-डीजल, सरसों के तेल के बाद सस्ती हुई दाल, जानें एक किलों की कीमत

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल और सरसों के तेल के दामों में गिरावट के बाद आमजन के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि सौ के आंकड़े पर पहुंच चुकी दाल की कीमतों में कुछ कमी दर्ज की गई है. कुछ दिनों पहले तक 95 से 100 रुपए प्रति किलो के थोक भाव में बिकने वाली अरहर दाल का भाव गिरकर 72 से 75 रुपए प्रति किलो हो गया है. कीमतों में गिरावट की वजह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दाल की आवक प्रयागराज के थोक बाजार मुट्ठीगंज मंडी में अधिक होना बताया गया है.

Moong Dal

फुटकर दाम में भी गिरावट होगी

विशेषज्ञों ने बताया कि थोक मार्केट में अरहर दाल की कीमतों में करीब 12-15 रुपए प्रति किलो की गिरावट के बाद अब फुटकर में भी इस दाल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसका सीधा लाभ आम आदमी को होगा और गृहिणियों के लिए भी यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है.

यह भी पढ़े -  1 जून से आपकी जेब पर डबल मार; गैस, ATM और रोजमर्रा के खर्चों में बड़ा बदलाव

यूपी की मंडियों में कम हुई कीमत

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक अरहर दाल की कीमतों में गिरावट की वजह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दाल की आवक का तेज होना है. व्यापारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दाल की फसल तैयार हो जाने से आवक बढ़ गई है जिससे कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. अभी अरहर दाल थोक भाव में 90-95 रुपए प्रति किलो बिक रही है और इसकी कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.