दिल्ली में BJP सरकार का शपथग्रहण समारोह, इन रास्तों पर सफर करने से बचें; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सीएम और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं VVIP अतिथि शिरकत करेंगे. इसके अलावा, लगभग 25 हजार लोगों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

Bhartiya Janta Party BJP

इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस कमला मार्केट के आसपास व्यापक बंदोबस्त कर रही है. इस दौरान कुछ सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.

यहां पर रहेगा डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के चलते रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर भयंकर ट्रैफिक दबाव रहेगा. ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर सुभाष पार्ट टी- पाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ चौक, अजमेरी गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग लालबत्ती और झंडेवाला गोल चक्कर से ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है.

सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक पर रोक

  •  बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ से दिल्ली गेट
  •  जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक
  •  अरुणा आसफ अली रोड
  •  मिंटो रोड से कमला मार्केट गोल चक्कर- हमदर्द चौक
  •  रंजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

पार्किंग में खड़ी करें गाडियां

ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वह जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. अपनी गाड़ियों को पार्किंग में ही खड़ा करें. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री अजमेरी गेट के स्थान पर पहाड़गंज की तरफ जाएं, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.