Bank Holidays in October: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली, Bank Holidays in October | त्योहारों का मौसम आने के साथ ही सभी की निगाहें बैंक हॉलिडे पर टिकी हैं. साल की ज्यादातर बैंक छुट्टियां अक्टूबर और नवंबर में होती हैं. इस साल भी कुछ त्योहारों के कारण 31 दिनों के अक्टूबर में बैंक 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे. जिस वजह से बैंक से जुड़े कार्य लोगों के काफी प्रभावित होंगे. आज हम आपको बताएंगे अक्टूबर में किस दिन और किस त्यौहार की वजह से बैंक बंद हैं.

Bank Image

अक्टूबर में होंगे ये त्यौहार

अक्टूबर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और कुछ अन्य महत्वपूर्ण त्योहार हैं. 21 बैंकों की छुट्टियों में दूसरा, चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है. हालांकि, इनमें से कुछ छुट्टियां भी राज्य सरकार के नियमों के आधार पर तय की जाएंगी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक हॉलिडे को तीन कैटेगरी में बांटा है. इनमें नेगोशिएबल्स एक्ट के तहत छुट्टियां, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे और बैंक ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर : बैंक अकाउंट्स की हाफ ईयरली क्लोजिंग (गंगटोक)

2 अक्टूबर : गांधी जयंती

3 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, टांची)

4 अक्टूबर : दुर्गा पूजा, महानवमी

5 अक्टूबर : दशहरा

6 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (गंगटोक)

7 अक्टूबर : गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे

8 अक्टूबर : दूसरा शनिवार, मिलाद ए-शरीफ (भोपाल, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)

9 अक्टूबर : रविवार

13 अक्टूबर : करवा चौथ (शिमला)

14 अक्टूबर : ईद ए-मिलाद-उल-नबी (श्रीनगर)

16 अक्टूबर : रविवार

18 अक्टूबर : कटी बिहू (गुवाहाटी)

22 अक्टूबर : चौथा शनिवार

23 अक्टूबर : रविवार, दिवाली

24 अक्टूबर : काली पूजा, दिवाली (गंगटोक, इंफाल, हैदराबाद में बंद नहीं रहेंगे)

25 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा, दिवाली

26 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा, दिवाली

27 अक्टूबर : भाई दूज, दिवाली

30 अक्टूबर : रविवार

31 अक्टूबर : छठ पूजा, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती (अहमदाबाद, पटना, रांची)

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.