बजट पेश होने से पहले लगा महंगाई का जोरदार झटका, 50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही आमजन को मंहगाई का जोरदार झटका लगा है. आज केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026- 27 का बजट पेश करने जा रही है लेकिन उससे पहले ही LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी ने आमजन की जेब ढीली करने का काम किया है. पिछले महीने की तरह इस महीने की पहली तारीख को भी 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.

LPG Gas Cylinder

आज बजट होगा पेश

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि, 14 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1740.50 रुपए हो गई है जबकि पहले यह 1690.50 रुपए का मिल रहा था. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब इसकी नई कीमत 1692 रुपए हो गई है जबकि पहले यह कीमत 1642 रुपए थी.

वहीं, चेन्नई में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1899.50 रुपए हो गई है जबकि पहले यह कीमत 1849.50 रुपए थी. कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1844.50 रुपए हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 1795 रुपए थी.

यह भी पढ़े -  सरकार की नई स्कीम से युवाओं की होगी कमाई, 31 मई तक करें आवेदन; हर महीने मिलेगा 9 हजार रुपये स्टाइपेंड

होटलों- ढाबों में खाना होगा महंगा

सरकार ने साफ किया है कि 50 रुपये की यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है, जिनका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक कामों में होता है. पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी. यदि ऐसे ही इसकी कीमत बढ़ती रही तो लोगों के लिए होटलों और ढाबों पर खाना महंगा हो जाएगा क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल वही पर होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.