वीरता पुरस्कार विजेता सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेन में आजीवन मुफ्त यात्रा का मिला तोहफा

नई दिल्ली | नवरात्रों के शुभ अवसर पर भारतीय सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कार जीतने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा तोहफा दिया है. उनके सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है.

Indian Railways Train 1

आजीवन मुफ्त यात्रा की सौगात

केंद्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशानुसार अब थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वीरता पुरस्कार जीतने वाले सैनिकों को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है. यह रियायत उनके लिए फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार कैटेगरी में लागू होगी, जिसमें वे अपने साथ एक साथी को भी ले जा पाएंगे.

इस सुविधा का लाभ सिर्फ वीरता पुरस्कार जीतने वाले सैनिकों तक ही सीमित नहीं बल्कि उनके परिवार को भी इसमें शामिल किया गया है. इस आदेश के तहत वीरता मेडल विजेताओं के जीवनसाथी, चाहे वे विधवा हों या विधुर और पुनर्विवाह वालों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार के विजेता के माता- पिता को भी आजीवन मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  ISRO की बड़ी कामयाबी, लगातार सफल मिशन से 'नॉटी बॉय' GSLV ने फिर जीता वैज्ञानिकों का भरोसा

सैनिकों का बढ़ेगा मनोबल

केंद्र सरकार का यह कदम देश की रक्षा में असाधारण वीरता और बलिदान देने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है. यह फैसला सरकार की उन नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है जिनका उद्देश्य सशस्त्र बलों के कल्याण और सम्मान को प्राथमिकता देना है.

इस फैसले का उद्देश्य न केवल वीरता पुरस्कार जीतने वाले सैनिकों का सम्मान बढ़ाना है बल्कि उनके परिजनों को भी सामाजिक और आर्थिक सहयोग देना है. मोदी सरकार की इस पहल से देश के युवा सेना में भर्ती होकर देशसेवा के लिए प्रेरित होंगे. वहीं, यह घोषणा उन बहादुर सैनिकों के प्रति देश की कृतज्ञता का एक अहम कदम है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.