बजट 2025: दिल्ली वालों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खोले खज़ाने, इन लोगों को नहीं मिलेगा कोई लाभ

नई दिल्ली | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बजट 2025 में कई अहम घोषणाएं की हैं. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए सम्मान निधि, यमुना की सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बड़ी घोषणाएं की. उनके अनुसार, यह बजट दिल्ली के नागरिकों के विकास और सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Rekha Gupta

इनको नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को सिस्टम में शामिल करने की कोशिश की, लेकिन अब योजनाओं का लाभ केवल दिल्ली के असली नागरिकों को मिलेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का पैसा किसी बाहरी व्यक्ति पर खर्च नहीं किया जाएगा. इस बयान पर सदन में मौजूद विधायकों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

शिक्षा के क्षेत्र में किए बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कई बड़े फैसले लिए. उन्होंने नई सीएम श्री स्कूल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये, बच्चों को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए 7.5 करोड़ रुपये और नरेला में शिक्षा हब के लिए 618 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पैसा दिल्ली के भविष्य, हमारे बच्चों, हमारी संस्कृति और विकास के लिए है.”

सदन में विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा सत्यापन का कार्य करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सही लोगों को उनका हक देना चाहते हैं और व्यवस्था को पारदर्शी बनाना चाहते हैं, न कि लोगों को परेशान करना.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts