नई दिल्ली, Budget 2025 Big Updates | आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से साल 2025 का बजट पेश किया जा रहा है. बता दें कि इस बजट पर युवाओं से लेकर महिलाओं पर विशेष फोकस रखा गया. गरीब, मिडिल क्लास और किसानों के लिए भी इस बजट में बड़े ऐलान किए गए. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
बजट 2025 में किए गए यह बड़े ऐलान
अबकी बार बजट में सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को राहत देने के प्रयास कर रही है. वहीं, बजट से पहले ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कमी की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से साल 2025- 26 के लिए पेश किए गए बजट में कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा की गई, जिससे कुछ चीजों के दाम कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स दवाइयां और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी हुई कीमतों में अब कमी आने वाली है.
सरकार की तरफ से दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, इसमें कैंसर की दवाई भी शामिल है. कैंसर और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है. सरकार ने बजट में ब्लू लेदर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है, इससे पर्स और लीटर से बने प्रोडक्ट की कीमतों में भी कमी देखने को मिलने वाली है.
Watch Live: Smt @nsitharaman presents Union Budget 2025-26 in Parliament.https://t.co/9Kk0lCupeR#ViksitBharatBudget2025@PIB_India @FinMinIndia @MIB_India @DFS_India @cbic_india @IncomeTaxIndia @sansad_tv
— Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) February 1, 2025
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की कीमतों में आएगी कमी
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी 5% करने का भी ऐलान किया गया है, जिससे कि टीवी और मोबाइल फोन के ओपन सेल और अन्य कंपोनेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है. बजट में किसानों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं, खासकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है, जिससे किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे है.
