महिलाओं को काजू-बादाम- देशी घी; 4 बच्चे पैदा करने पर स्वर्ण पदक; इस महासभा का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली | गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज की संख्या का आंकड़ा लगातार घट रहा है. आने वाली पीढ़ी से इस आंकड़े को बढ़ाने की अपील करते हैं. आप संख्या बढ़ाए ताकि आने वाली संताने इस देश में अपना नाम, अपना समाज, अपना गोत्र, अपना सूत्र, सभी की रक्षा कर सकें. सनातन की रक्षा तभी होगी जब ब्राह्मण पर्याप्त संख्याबल में होंगे.

Vishwa Brahmrishi Brahmin Mahasabha

4 बच्चों पर मिलेगा स्वर्ण पदक

बीके शर्मा हनुमान ने घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी विप्र (ब्राह्मण समाज का एक संगठन) परिवार में 4 बच्चों पर स्वर्ण पदक और तीन बच्चों पर रजत पदक दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल विप्र समाज के लिए है. इस योजना का मकसद ब्राह्मण समाज की आबादी बढ़ाना और बच्चों को सही शिक्षा व प्रशिक्षण दिया जाना है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

उन्होंने कहा कि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में बच्चों को उच्च पदों पर लाने की कोशिश के लिए दिलो जान से सहायता करना, बच्चों को जन्म देने वाली मात्र शक्तियों को गेहूं का आटा, गोंद, मखाने, सूखा नारियल का बुरादा, काजू, बादाम, सोंठ, अजवाइन, देसी घी, गुड़, खरबूजे की गिरी, आदि ताकत की सामग्री भी दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.