केंद्रीय कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी के लिए अभी करना होगा इंतजार, पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली | महंगाई भत्ता (DA) पर नजरें गड़ाए बैठे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि जनवरी से जून छमाही के लिए DA पर केंद्र सरकार कोई फैसला लें, इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. होली पर्व पर DA पर फैसले की उम्मीद जताए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब यह इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है.

Rupees Money Paisa

कैबिनेट मीटिंग से थी उम्मीदें

आमतौर पर केंद्र सरकार होली या उससे पहले महंगाई भत्ते का ऐलान कर देती है लेकिन इस बार फैसले में देरी होती नजर आ रही है. हालांकि, ज्यादातर केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला लिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ यानि केंद्रीय कर्मचारियों अभी और कुछ समय के लिए इंतजार करना होगा.

महंगाई भत्ते में होगी कितनी बढ़ोतरी

मुद्रास्फीति आंकड़ों के आधार पर जनवरी से जून 2026 छमाही के लिए महंगाई भत्ता (DA) में लगभग 2% की बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है. यदि इसे लागू किया जाता है तो DA वर्तमान 58% से बढ़कर मूल वेतन का लगभग 60% हो सकता है. बता दें कि मंहगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती मंहगाई के प्रभाव को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- पलवल से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, शकूरबस्ती स्टेशन नहीं जाएगी 5 शटल ट्रेनें

दो और बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में UP में जल्द शुरू होने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 3,630,77 करोड़ रुपए की कुल संशोधित पूंजीगत लागत को मंजूरी दी गई है. मध्य प्रदेश में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.