केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी, सरकार ने तय की जनरल PF की ब्याज दरें

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. वित्त मंत्रालय ने जुलाई- सितंबर के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) और इसी तरह की अन्य भविष्य निधि योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा कर दी गई है.

Karamchari

ये होगी ब्याज दर

वित्त मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2024- 2025 के दौरान GPF और अन्य समान निधियों के ग्राहकों के खाते में जमा राशि पर 1 जुलाई, 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा. यह दर 1 जुलाई 2024 से लागू होगी.

इन योजनाओं पर मिलेगा ब्याज

जुलाई- सितंबर तिमाही के लिए सामान्य भविष्य निधि (केंद्रीय सेवाएं), अंशदायी भविष्य निधि (भारत), अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि, राज्य रेलवे भविष्य निधि, सामान्य भविष्य निधि (रक्षा सेवाएं) और भारतीय आयुध विभाग भविष्य निधि पर 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी.

यह भी पढ़े -  32 घंटे में कोलकाता पहुंचाएगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानिए पूरा रूट

क्या है GPF?

सामान्य भविष्य निधि एक तरह का प्रॉविडेंट फंड ही है, जो सिर्फ भारतीय सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है. सरकार में हर कोई अपने वेतन का एक हिस्सा सामान्य भविष्य निधि में जमा कर सकता है. जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है. फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.