नए साल पर किसानों के लिए खुशखबरी, DAP पर जारी रहेगी सब्सिडी; नहीं बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में किसानों को नई साल पर बड़ी सौगात मिली है. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि डाय- अमोनियम फॉस्फेट (DAP) उर्वरक के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज को जनवरी- दिसंबर 2025 की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है.

yuriya DAP

किसानों को मिलेगी राहत

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने डीएपी खाद पर 3,850 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया है. इससे किसानों को 50 किलो का डीएपी बैग 1,350 रुपये में मिलता रहेगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीएपी की कीमतों में वृद्धि के बावजूद सरकार ने किसानों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  अल- फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर को कोर्ट से नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के लिए कुल 69,515 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इंटरनेशनल मार्केट में DAP की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी का असर किसानों पर न पड़े, इसलिए मोदी सरकार ने अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया है.

सरकार वहन करेगी सब्सिडी का खर्च

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि डीएपी खाद बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है. इससे किसानों को डीएपी के लिए अधिक कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी और वो खाद पर ज्यादा सब्सिडी हासिल कर पाएंगे. DAP बनाने वाली कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त भी सरकार वित्तीय मदद प्रदान करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.