EPFO खाताधारकों को 7500 रूपए महीना पेंशन देगी सरकार, इतने साल की होनी चाहिए नौकरी

नई दिल्ली | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने इनके लिए एक बड़ी घोषणा की है. दरअसल, सभी EPFO खाताधारकों को सरकार की ओर से 7,500 रूपए प्रति महीना दिए जाएंगे. प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए सरकार की यह घोषणा किसी वरदान से कम नहीं होगी, लेकिन ये राशि एक निश्चित अवधी तक नौकरी करने के बाद ही अकाउंट में जमा की जाएगी.

EPFO

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

EPFO की ओर से जिन कर्मचारियों के अकाउंट में 7,500 रूपए प्रति महीना जमा किए जाएंगे, उनकी कम- से- कम 23 साल की नौकरी होनी चाहिए. PF अकाउंट में ही यह राशि जमा होगी. अगले साल से सरकार ईपीएफ राशि को एटीएम से निकालने की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है. ऐसे में इस राशि को पेंशन राशि के रूप में कर्मचारी के अकाउंट में जमा किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

क्या है EPFO?

कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक निश्चित रकम कर्मचारी के वेतन और मालिक के खाते से काटी जाती है. इस राशि को कर्मचारी जब चाहे अपने EPFO अकाउंट से निकाल सकता है. बता दें कि ईपीएफओ को साल 1995 में शुरू किया गया था. इसे अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में काम करने वालों के लिए खोला गया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.