CM आतिशी ने किया पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत; हर साल बचेगा 18 लाख लीटर पेट्रोल- डीजल

नई दिल्ली | गुरुवार को दिल्ली की CM आतिशी ने 352.32 करोड रुपए की लागत से बने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इस दौरान दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और विधायक राखी बिडलान और मोती नगर विधायक शिवचरण गोयल भी मौजूद थे. इसका निर्माण 10 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था और 31 दिसंबर 2024 को यह बनकर तैयार हो गया.

Flyover Highway

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

इसके बनने के बाद पंजाबी बाग और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा. इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने भी ये फ्लाईओवर मदद करेगा. 11 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर में कुल 6 लेन होंगी. वेस्ट दिल्ली इंटीग्रेटेड ट्रांसिट कॉरिडोर डेवलपमेंट के तहत इसे तैयार किया गया है. इसकी एक तरफ की चौड़ाई 11.5 किलोमीटर और दोनों तरफ की चौड़ाई 23 मीटर है. यहाँ से एक बार में 6 कारें आराम से निकल पाएंगी.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

18 किलोमीटर का हिस्सा हुआ सिग्नल फ्री

इसके शुरू हो जाने से धौला कुआं से लेकर आजादपुर तक रोड का 18 किलोमीटर का लंबा हिस्सा सिग्नल फ्री हो गया है. अब लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी. धौला कुआं से चलकर वाहन चालक नारायणा फ्लाईओवर, मायापुरी, राजा गार्डन, पंजाबी बाग, मोती नगर, चौधरी ब्रह्म सिंह और शालीमार बाग फ्लाईओवर से होते हुए सीधे निकल पाएंगे. इस फ्लाईओवर को नवंबर में शुरू किया जाना था, लेकिन प्रदूषण के कारण राजधानी में ग्रैप 4 की पाबंदियां लागू हो गई, जिसके कारण इसके निर्माण कार्य में देरी हुई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts