LPG Price Hike: आमजन को मंहगाई का डोज, महंगा हुआ गैस सिलेंडर; देखें अब नई कीमतें

नई दिल्ली, LPG Price Hike | आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है और महीने का पहला ही दिन आम आदमी के लिए महंगाई की डोज लेकर आया है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज से LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव कर दिया है. इस बदलाव के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज 1 अगस्त से महंगा हो गया हैं.

Gas Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा

1 अगस्त यानि आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगभग 8-9 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के लिए है. घरेलू रसोई गैस एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

बदलाव के बाद नई कीमतें

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के बाद अब दिल्ली में नया रेट 1652.50 रूपए, कोलकाता में 1764.50 रूपए, चेन्नई में 1817 रूपए और मुंबई में 1605 रूपए हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.