दिल्ली में कांग्रेस को फिर लगा झटका, एक और नेता ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में चुनावों से पहले ही कांग्रेस में खलबली मची हुई है. पार्टी के 5 बार के सीलमपुर से विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद के बाद अब दिल्ली देहात से कांग्रेस (Congress) के नेता और विधायक रहे सुमेश शौकीन ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

Congress INC

केजरीवाल ने किया पार्टी में स्वागत

इस मौके पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता में सुमेश शौकीन ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में दिल्ली देहात का भी बाकी इलाकों की तरह काफी काम किया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम करने के तरीके को देखते हुए मैंने आज आप पार्टी ज्वाइन कर ली है, अब हम चुनावों में आप पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सुमेश शौकीन को अपनी पार्टी का पटका और टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

कांग्रेस को उठाना पड़ेगा नुकसान

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से पहले दिल्ली देहात को अनदेखा किया जाता था, लेकिन हमारी पार्टी की सरकार बनने के बाद से हमने दिल्ली देहात का बाकी इलाकों की तरह विकास किया है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि चुनावों से पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को जरूर झटका लगेगा, क्योंकि उनके समर्थक भी अब आम आदमी के फेवर में काम करेंगे, जिससे ‘आप’ को फायदा मिलना तय है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts