दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की 26 नामों की सूची, इनको मिला मौका

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में फ़रवरी में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) होने हैं, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार रात को अपने प्रत्याशियों की 26 नामों की सूची जारी की गई. इसमें केवल एक महिला प्रत्याशी शामिल है. एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री असीम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है.

INC Congress

47 नामों की घोषणा

दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है. सत्येंद्र जैन के खिलाफ शकूरबस्ती से सतीश लूथरा और सीमापुरी से दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को टिकट दी गई है. इससे पहले पार्टी ने 12 दिसंबर को पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे. अब तक कांग्रेस पार्टी द्वारा 47 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इनको मिला टिकट

पार्टी ने मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली से पुष्पा सिंह, देवली (SC) से राजेश चौहान, संगमविहार से हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी (SC) से अमरदीप, कोंडली (SC) से अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा, कृष्णा नगर से गुरचरण सिंह राजू, सीमापुरी (SC) से राजेश लिलोठिया, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान, गोकलपुर (SC) से प्रमोद कुमार जयंत और करावल नगर से पीके मिश्रा को टिकट दी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts