नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों का अपना घर लेने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है. बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत 1712 फ्लैटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन फ्लैटों की बुकिंग 28 जनवरी से शुरू होगी और इन फ्लैटों पर 25% छूट भी दी जाएगी. नरेला और सिरसपुर में मौजूद इन फ्लैटों के लिए DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है.
प्रीमियम आवास योजना के तहत 582 फ्लैटों और गैरेज की ई- नीलामी प्रक्रिया शुरु होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 13 फरवरी होगी. इसके लिए नीलामी प्रक्रिया का आयोजन 23 फरवरी को किया जाएगा.
दिल्ली में करें ऑनलाइन बुकिंग
नागरिक आवास योजना में नरेला के 298 HIG, 459 MIG, 481 LIG और 63 EWS फ्लैट शामिल है. इसके अतिरिक्त सिरसपुर के 411 LIG फ्लैटों को भी शामिल किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग DDA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते है.
होगी ऑनलाइन ई- नीलामी
DDA प्रीमियम आवास योजना 2026 के तहत 582 फ्लैटों और गैरेज के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी होगी, ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे. इस योजना में HIG, MIG, LIG और EWS श्रेणी के फ्लैट शामिल है. इसके लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है. फ्लैट को खरीदने के लिए इच्छुक नागरिक दी गई तारीख तक अपनी बयाना राशि जमा करा सकते है. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद नीलामी प्रक्रिया होगी, जो 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी.
