नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है. अभी तक रजिस्ट्रेशन करने के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की गई थी पर अब इसे बढ़ाकर 15 मार्च 2026 कर दिया गया है.
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि फिर से बढ़ी
अब इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि यह एक्सटेंशन केवल ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए है, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर- बेस्ड प्रोग्राम के लिए यह एक्सटेंशन नहीं दी गई है. ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को बढ़ाया गया है. इससे पहले अंतिम तिथि फरवरी के मध्य में 16 या 17 फरवरी थी जिसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया था.
अब फिर से इग्नू प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च किया है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट कर सकते है.
ऑफर किए जाते है कई कोर्सेज
IGNOU की तरफ से अलग- अलग सब्जेक्ट में कई एकेडमिक प्रोग्राम ऑफर किए जा रहे है. इनमे अंडरग्रेजुएट लेवल पर स्टूडेंट बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ़ कॉमर्स (BCom), बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ़ साइंस (BSc), और बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क (BSW) के साथ- साथ ऑनर्स और स्पेशलाइज़्ड स्ट्रीम इत्यादि कोर्सेज उपलब्ध है.
पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में MBA, अलग- अलग स्पेशलाइज़ेशन में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और मास्टर ऑफ़ कॉमर्स (MCom) शामिल हैं.
इस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन
- अगर आप इग्नू के किसी भी कोर्स में अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- सबसे पहले आधिकारिक ODL पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा.
- अब “New Registration” पर क्लिक कर अकाउंट बनाना होगा.
- अब अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी.
- इसके बाद, फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
- अब डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करना होगा.
- अब आपको अपने फार्म को सबमिट करना होगा तथा कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा.
- सभी कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म और पेमेंट रसीद की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
