श्री माता वैष्णोदेवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, बुजुर्गो और दिव्यांगों को हेलीकॉप्टर सेवा में मिलेगी छूट

नई दिल्ली | श्री माता वैष्णोदेवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा में कोटा निर्धारित किया है. अब वे ऑनलाइन बुकिंग के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इनके लिए 20 प्रतिशत कोटा तय किया गया है.

Vaishno Devi

आज से शुरू हो रही सुविधा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सुविधा 1 फरवरी यानि आज से श्राइन बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट https://online.maavaishnodevi.org/ पर लागू कर रहा है.

ऑनलाइन मिलेगी सुविधा

अंशुल गर्ग ने बताया कि हेलिकॉप्टर सेवा दिव्यांगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहले से ही लागू हैं. लेकिन श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग को लेकर यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. लेकिन अब इस सुविधा का फायदा ऑनलाइन भी उठाया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

इसे लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण सेवा को अपने ऑनलाइन कोटे में भी शामिल कर दिया है ताकि वरिष्ठ नागरिकों के साथ- साथ दिव्यांग आदि हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग कर सके. वहीं, अर्धकुंवारी मंदिर परिसर में लंगर सेवा में कढ़ी- चावल और आधुनिक पंजीकरण केंद्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए फ्री चाय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.