नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार 1 जनवरी से सहकार मंत्रालय की ओर से टैक्सी सेवा की सर्विस शुरू करने जा रही है. सरकार की इस सर्विस से न केवल आम जनता को फायदा होगा, बल्कि कैब चलाने वाले ड्राइवर्स को भी फायदा होगा. भारत टैक्सी में न केवल गाड़ी, बल्कि ऑटो और बाइक तीनो ऑप्शन मिलेंगे.
सरकार का लक्ष्य
सरकार द्वारा इस सर्विस को शुरू करने का लक्ष्य सबसे बड़े मेट्रो शहरों में यातायात को सुगम और किफायती बनाना है. दिल्ली के बाद इस सरकारी टैक्सी सर्विस को गुजरात के राजकोट शहर में भी आम जनता के लिए शुरु किया जाएगा. इसका मतलब ये है कि भारत टैक्सी सर्विस का फायदा जल्द ही देश के अन्य शहरों में रहने वाले लोग भी उठा पाएंगे. इसे सेवा का ट्रायल दिल्ली और गुजरात के राजकोट से शुरू किया जी रहा है.
कितनी होगी बचत
1 जनवरी 2026 यानि नए साल से आप लोग फोन में Bharat Taxi App को डाउनलोड कर आसानी से राइड बुक कर पाएंगे. Bharat Taxi को एक ऐसी सर्विस के रूप में डिजाइन किया गया है जो अन्य प्राइवेट कंपनियों की तुलना में लोगों को सस्ती राइड ऑफर करेंगी. इससे न केवल लोगों का पैसा बचेगा, बल्कि कैब ड्राइवर्स को भी फायदा होगा. जहां एक ओर निजी कंपनियां कैब ड्राइवर से कमाई का एक बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में लेती है, वहीं दूसरी ओर Bharat Taxi में ड्राइवर्स को उनकी मेहनत का अधिकतम हिस्सा दिया जाएगा. ड्राइवर्स को उनकी कमाई का 80 फीसदी से अधिक राशि मिलेगी.
