खुशी से झूम उठे किसान, आज मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ; ऐसे करें स्टेटस चेक

नई दिल्ली, PM Kisan Yojana Latest Update | अगर आप भी किसान है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया है उससे पहले ही केंद्र सरकार की तरफ से देश भर के करोड़ों किसानों के खातों में 22वीं किस्त का ऐलान कर दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Kisan Money

आज मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ

पीएम किसान योजना के तहत,  पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है. यह राशि एक साथ नहीं मिलती, बल्कि तीन सामान किस्तों में अर्थात हर 4 महीने में 2000 रुपये मिलते हैं. शिवराज सिंह चौहान की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया की 22वीं किस्त में दो करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी वित्तीय सहायता मिलने वाली है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:00 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. साथ ही 22वी किस्त जारी होने के साथ ही अब हस्तांतरित की गई राशि भी ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि साल 2019 से लेकर अब तक 4.09 लाख करोड रुपए से ज्यादा की राशि सीधे पात्र परिवारों के अकाउंट में ट्रांसफर की जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की इन मार्केट्स में कीजिए अच्छे ब्रांडेड जूतों की खरीदारी, कीमत जानकर होगी हैरानी

इस प्रकार करें चेक

आज पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी, आप अपने मोबाइल में इसका स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल पोर्टल पीएम kisan.gov.in पर जाना है. अब आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है, जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखेंगे और कैप्चा कोड डालकर इंटर करेंगे. आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपको पता चल जाएगा. आपको नई किस्त का लाभ मिला है या नहीं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.