बनना चाहते हैं फैशन डिजाइनर तो IGNOU से करें यह कोर्स, सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली | अगर आपको भी फैशन डिजाइनिंग का शौक है और आप एक फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं तो इसके लिए IGNOU आपके लिए एक स्पेशल कोर्स लेकर आया है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से आपको यह कोर्स ऑफर किया जा रहा है. IGNOU द्वारा जनवरी 2026 से शुरू होने वाले एडमिशन सेशन में 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) के अंतर्गत फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में B.Sc. कोर्स पेश कर दिया है.

IGONU

IGNOU से करें यह कोर्स

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन (SOCE) की तरफ से ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) के जरिए संचालित होगा. इस कोर्स को UGC के पाठ्यक्रम और क्रेडिट ढांचे के मुताबिक तैयार किया गया है. यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुसार बनाया गया है. इस कोर्स से छात्रों को फैब्रिक और अपैरल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की गहरी समझ मिलेगी. फैब्रिक प्रोडक्शन, डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित जरूरी टेक्निकल जानकारी और प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित होंगी ताकि छात्र इंडस्ट्री में सीधे काम करने के लिए सक्षम हो.

ट्रेनिंग पर होगा विशेष ध्यान

इग्नू के जनसंपर्क अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस प्रोग्राम का लक्ष्य छात्रों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन की अच्छी समझ देना है. इसमें थ्योरी के साथ- साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष फोकस होगा.

यह कोर्स इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि छात्र फैशन और अपैरल इंडस्ट्री की वर्तमान जरूरतों के अनुसार स्वयं को तैयार कर पाएं. इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए  आप विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास हो. इसमें आपको अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा. कोर्स की न्यूनतम अवधि 3 वर्ष जबकि अधिकतम अवधि 6 वर्ष रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

मिलेगा स्टडी मैटेरियल

अगर इस प्रोग्राम के शुक्ल की बात करें तो यह ₹11,000 प्रति वर्ष (पंजीकरण व विकास शुल्क अलग से) रहेगा व प्रोग्राम क्रेडिट 3 वर्षों में कुल 120 क्रेडिट होगा. कोर्स का परीक्षा मोड वार्षिक रहेगा. इस कोर्स के तहत, छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में अध्ययन सामग्री मुहैया कराई जाएगी जिससे देश के दूर- दराज इलाकों में रहने वाले छात्र भी सरलता से पढ़ाई कर पाएंगे.

शुरू कर सकते हैं खुद का स्टार्टअप

जो भी उम्मीदवार यह कोर्स करना चाहते हैं वह IGNOU के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट्स टेक्सटाइल डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, अपैरल पैटर्न मेकर, टेक्निकल डिजाइनर, मर्चेंडाइजर, विजुअल मर्चेंडाइजर और फैशन ट्रेनर जैसी पोस्ट्स पर काम कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर सकते है. आप चाहें तो अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.