FasTag यूजर्स ध्यान दें! थोड़ी सी लापरवाही पर देना पड़ेगा डबल टैक्स, 17 फरवरी से लागू होंगे नए नियम

नई दिल्ली | नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने FasTag बैलेंस वैलिडेशन से जुड़े नए नियम लागू करने की घोषणा की है. ये नियम 17 फरवरी 2025 से प्रभावी होंगे, जिससे FASTag यूजर्स को अपने बैलेंस और स्टेटस को लेकर अधिक अलर्ट रहना होगा. अगर फिक्स टाइम में FASTag स्टेटस अपडेट नहीं किया गया, तो टोल पेमेंट अटक सकता है.

FasTag

क्या हैं FASTag के नए नियम?

NPCI ने 28 जनवरी 2025 को नए FASTag नियम जारी किए थे. इसके तहत, अगर किसी FASTag को 60 मिनट से अधिक समय तक ब्लैकलिस्ट किया गया है, तो टोल प्लाजा पर पेमेंट रिजेक्ट कर दिया जाएगा. टैग रीडिंग के 10 मिनट के अंदर ब्लैकलिस्ट स्टेटस अपडेट नहीं हुआ, तो भी भुगतान नहीं होगा. नए नियमों के तहत, यूजर्स को ब्लैकलिस्ट स्टेटस सुधारने के लिए कुल 70 मिनट का समय मिलेगा.

यूजर्स पर पड़ेगा यह असर

FASTag नियमों में बदलाव का सीधा असर उन लोगों पर होगा जो लास्ट टाइम पर FASTag रिचार्ज करने की आदत रखते हैं. अगर आपका FASTag टोल प्लाजा पर पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है, तो रिचार्ज करने के बावजूद पेमेंट फेल हो सकता है. अगर FASTag ब्लैकलिस्ट हो चुका है और टैग रीडिंग के बाद भी ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट फेल हो जाएगा और आपसे दोगुना टोल शुल्क लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

लग सकता डबल टैक्स

अगर FASTag ब्लैकलिस्ट है, लेकिन आप इसे टैग रीडिंग से पहले 60 मिनट या टैग रीडिंग के 10 मिनट के भीतर रिचार्ज कर लेते हैं, तो भुगतान सफल हो जाएगा और नॉर्मल शुल्क लिया जाएगा. अगर FASTag ब्लैकलिस्ट है और टोल क्रॉस करने के बाद रिचार्ज किया जाता है, तो डबल चार्ज लिया जाएगा. अगर टैग रीडिंग के 10 मिनट के भीतर रिचार्ज कर लिया गया, तो आप पेनल्टी रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें FASTag ब्लैकलिस्ट स्टेटस चेक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका FASTag ब्लैकलिस्टेड है या नहीं, तो परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Check E- Challan Status” के विकल्प को चुनें. अपना वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, जिससे स्क्रीन पर FASTag स्टेटस दिखाई दे जाएगा. अगर आपका FASTag ब्लैकलिस्ट हो गया है, तो इसे अनब्लॉक करने के लिए सबसे पहले FASTag अकाउंट में बैलेंस ऐड कर दें और खाते में न्यूनतम बैलेंस रखें. इसके बाद पेमेंट को वेरिफाई करें, जिससे कुछ ही देर में आपका FASTag फिर से एक्टिवेट हो जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts