जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछें जाएंगे 33 सवाल, हर घर की होगी जियो टैगिंग; मिलेंगे 5 तगड़े फायदे

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर औपचारिक शुरुआत कर दी है. इस संबंध में जनगणना के पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके साथ ही पूरे भारत में जनगणना की प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हो गई है. बता दें कि जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक चलेगा.

Janganna

जनगणना में ऐसे एकत्रित होगा डेटा

केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि साल 2027 की जनगणना में जाति संबंधी आंकड़ों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एकत्रित किया जाएगा. भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जातिगत डेटा को आधिकारिक जनगणना में शामिल किया जाएगा.

हर घर पर बनेगा ‘डिजी डॉट’

  • आपदा प्रबंधन में मदद: जियो- टैगिंग से बाढ़, भूकंप या बादल फटने जैसी घटनाओं में सटीक राहत पहुंचेगी, घरों में रहने वालों की संख्या तुरंत पता चलेगी.
  • परिसीमन में सहायता: संसदीय/ विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का बेहतर निर्धारण, ग्रामीण- शहरी संतुलन सुनिश्चित.
  • शहरी नियोजन आसान: स्कूल, अस्पताल, पार्क आदि की प्लानिंग में डेटा उपयोगी, कच्चे मकानों वाले इलाकों में इमरजेंसी सेवाएं तेज गति से मिलेगी.
  • शहरीकरण और पलायन ट्रैकिंग: अगली जनगणना में मैप बदलाव से शहरीकरण दर और पलायन पैटर्न साफ दिखेंगे.
  • मतदाता सूची सटीक: जियो- टैगिंग और आधार कार्ड लिंक से डुप्लिकेट नाम हटेंगे, वोटर लिस्ट में पारदर्शिता आएगी.

पूछे जाएंगे 33 सवाल

  • भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
  • जनगणना मकान नंबर
  • जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  • जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  • जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  • जनगणना मकान के उपयोग
  • जनगणना मकान की हालत
  • परिवार क्रमांक
  • परिवार में सामान्यत: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • परिवार के मुखिया का लिंग
  • क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य से संबंधित है
  • मकान के स्वामित्व की स्थिति
  • परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
  • परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या
  • पेयजल का मुख्य स्रोत
  • पेयजल स्रोत की उपलब्धता
  • प्रकाश का मुख्य स्रोत
  • शौचालय की उपलब्धता
  • शौचालय का प्रकार
  • गंदे पानी की निकासी
  • स्नानघर की उपलब्धता
  • रसोई और LPG/ PNG कनेक्शन की उपलब्धता
  • खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
  • रेडियो/ ट्रांजिस्टर
  • टेलीविजन
  • इंटरनेट सुविधा
  • लैपटॉप/ कम्प्यूटर
  • टेलीफोन/ मोबाइल फोन/ स्मार्ट फोन
  • साइकिल/ स्कूटर/ मोटरसाइकिल/ मोपेड
  • कार/ जीप/ वैन
  • परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  • मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संप्रेषण के लिए)
यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.