नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा दिल्ली- NCR में एयर टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है जिससे गुरुग्राम- दिल्ली और जेवर तक पहुंचने के लिए अब घंटे नहीं केवल मिनट का समय लगेगा. इससे सड़कों पर लगने वाला भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी.
रिपोर्ट के आधार पर बात करें तो अगर यह सेवा लागू होती है, तो गुरुग्राम से सेंट्रल दिल्ली का सफर करीब 12 मिनट में हो सकता है जबकि सड़क पर कम से कम 2 घंटे लग जाते है. इसी तरह कप्लेस से जेवर एयरपोर्ट का सफर भी केवल 20 मिनट में तय कर लिया जाएगा.
कहां- कहां से भरेगी उड़ान
प्लान के अनुसार, इन एयर टैक्सी को उतारने के लिए इमारतों की छत पर छोटे लैंडिंग पैन बनाए जाएंगे जिन्हे वर्टीपोर्ट कहते है. इस एयर टैक्सी में ऑफिस, हॉस्पिटल और एयरपोर्ट हर जगह पर उतर- चढ़ सकते है ताकि ज्यादा जगह की जरूरत ना पड़े. इसके लिए CII और कई कंपनियां जैसे The ePlane Company, Sarla, Hunch mobility आदि मिलकर काम कर रही है.
कब शुरू होगी एयर टैक्सी सेवा
प्रस्ताव में कहा गया है कि शुरुआत में एयर टैक्सी सेवा को हवाई आपात सेवाओं और मेडिकल ट्रांसपोर्ट के लिए शुरू किया जाएगा. एक बार सफल होने के बाद फिर इसे आम लोगों के लिए पैसेंजर सर्विस के रूप में चलाया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, 1 साल में टैक्सी सेवा शुरू करने और यात्रियों के लिए 2 से 3 साल में टेस्ट फ्लाइट शुरू हो सकती है.
ट्रैफिक कम करना लक्ष्य
रिपोर्ट में बताया गया है कि एयर टैक्सी शुरू करने का मकसद सड़कों पर वाहनों का दवाब कम करना है. इससे ईंधन की बचत होगी और वायु प्रदूषण कम होगा. इसके अलावा, ज्यादा समय में होने वाली यात्रा कम समय में निपट जाएगी. इसके साथ ही एनसीआर में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है. ऐसे में एयर टैक्सी चलाने से इससे राहत मिलेगी.
यह योजना प्रस्ताव के स्तर पर है. इसे लागू करने से पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी. मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
