नए साल पर आई खुशखबरी, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर; फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | नववर्ष के शुभ अवसर पर बड़ी राहत की खबर सामने आई है. देश में जुलाई 2024 के बाद पहली बार गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. ये गिरावट कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में देखने को मिली है. वहीं, दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लंबे समय से स्थिर बनी हुई है.

LPG Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 14.50 रूपए सस्ता हुआ है, जिसके बाद 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले गैस सिलेंडर की नई कीमत 1804 रूपए हो गई है. कोलकाता में 16 रूपए सस्ता होने पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1911 रूपए हो गई है.

चेन्नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर 14.50 रूपए सस्ता हुआ है, जिसके बाद नई कीमत 1966 रूपए हो गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 15 रूपए सस्ता हुआ है. जिसके बाद नई कीमत 1756 रूपए हो गई है. जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर ही नहीं, बल्कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली मेट्रो के 3 बड़े प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें

9 मार्च 2024 से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रूपए है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.