अक्षय तृतीया पर फीकी रही Gold की चमक, सोने में आई इतनी गिरावट

नई दिल्ली, Gold Rate Update | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि आज अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड 322 सस्ता होकर 95,689 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ओपन हुआ. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

अक्षय तृतीया पर आई कमी

गोल्ड की नई कीमत जारी की गई है. 23 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 321 रुपए की गिरावट दर्ज की गई. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 295 रुपये तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद, कीमतें स 87,651 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास आस पास आ गई. 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 241 रुपए की गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  29 जुलाई को पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट, पहले से भर लें पानी

इस साल कीमतों में हुई इतनी वृद्धि

पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. हाल ही में गोल्ड की कीमत ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी, कीमतें 1 लाख के आंकड़े को पार कर गए थी. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. हो सकता है कि गोल्ड की कीमतों में आने वाले दिनों में और भी वृद्धि देखने को मिल जाए. इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में 30,000 रुपये के आसपास की वृद्धि देखने को मिली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.