भारतीय सेना में बिना परीक्षा दिए लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा मौका, 17 फरवरी तक भेजें आवेदन

नई दिल्ली | अगर आप भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए एक गोल्डन चांस है. जी हां, आज हम आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जिसके जरिए आप बिना परीक्षा दिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन सकते हैं. आपको बता दें कि सेना में जज एडवोकेट जनरल (JAG) बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. लॉ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार 27 फरवरी तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Indian Army

मिलेगा 12 से 17 लाख रुपए का सालाना पैकेज

इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती बल्कि मात्र यूजी और पीजी अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद स्टाफ सलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू होता है. यदि आपका चयन इसमें हो जाता है तो आपको 12 से 17 लाख रुपये सालाना पैकेज मिल सकता है. चयनित उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, केई में 49 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती में महिलाओं को भी स्थाई कमीशन मिलता है.

इतनी होनी चाहिए आयु सीमा

इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (3 या 5 वर्ष) की डिग्री होनी चाहिए. न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं और डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो. इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए व उम्मीदवार अविवाहित हो. सिलेक्शन के लिए स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू होगा जो 5 दिन का होगा. यह प्रक्रिया दो चरणों की होगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

जरूरत पड़ने पर फील्ड में भी हो सकती है पोस्टिंग

इसमें उम्मीदवार की कानूनी समझ, तर्क क्षमता, नेतृत्व गुण और अनुशासन की परख होगी. स्टेज- 2 में मनोवैज्ञानिक टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू और मेडिकल के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

अगर जज एडवोकेट जनरल के बारे में बात करें तो यह भारतीय सेना का कानूनी अधिकारी होता है. JAG का काम कोर्ट मार्शल, सैन्य कानून, अनुशासनात्मक मामलों, मानवाधिकार और प्रशासनिक फैसलों में सेना को कानूनी सलाह प्रदान करना होता है. आवश्यकता होने पर इनकी पोस्टिंग फील्ड में भी हो सकती है. ऐसे में अगर आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं तथा योग्य है तो आवेदन कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.