मथुरा व आगरा का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब धौलपुर तक दौड़ेगी नई दिल्ली- कोसीकलां ट्रेन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित ताजनगरी आगरा के लिए सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक सराहनीय पहल की हैं. अच्छी खबर यह है कि रेलवे ने नई दिल्ली- कोसीकलां EMU ट्रेन के विस्तार को धौलपुर तक हरी झंडी दिखा दी है.

RAIL TRAIN

इस ट्रेन के विस्तार से नई दिल्ली से UP के एनसीआर क्षेत्र में शामिल आगरा कैंट और मथुरा सहित कई अन्य शहरों के लिए यात्रा करना आरामदायक हो जाएगा. यात्रियों को इन शहरों के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी तो उनकी निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो जाएगी और वे नाममात्र खर्चे पर अपने सफर को तय कर सकेंगे.

यह रहेगा शेड्यूल

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली- कोसीकलां EMU ट्रेन नई दिल्ली से सुबह सवा 4 बजे रवाना होकर सुबह 9 बजे आगरा कैंट स्टेशन और 10.50 बजे धौलपुर स्टेशन पर आगमन करेगी. इसी तरह वापसी में शाम 4 बजे धौलपुर से रवाना होकर 04.55 बजे आगरा कैंट और रात 07.25 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेंगे.

यह भी पढ़े -  NEET- UG 2027 में बड़ा बदलाव, अगले साल से बदल जाएगा परीक्षा देने का तरीका

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में छाता, अझई, वृंदावन रोड, भूतेश्वर, मथुरा, बाद, आगरा कैंट, भांडई और जाजऊ आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी. उन्होंने बताया कि सुबह जहां इस ट्रेन के संचालन का नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के कार्यों से आवागमन करने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा तो वहीं शाम को आगरा कैंट और मथुरा सहित आसपास के इलाकों से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को स्पेशल फायदा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.