रेलवे के इन कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, नवरात्र पर KMA में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि नवरात्र के शुभ अवसर पर रेलवे के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड्स को एक बड़ी सौगात मिली है. रेलवे के इस फैसले से लाखों कर्मचारी लाभान्वित होंगे. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (DA) में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू करने के बाद अब रेल मंत्रालय ने उनके किलोमीटर भत्ते (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है.

Indian Railway Train

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए इसे कर्मचारियों की एकजुटता की जीत बताया है. उन्होंने इसे एकता में बल बताते हुए नवरात्र पर रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी ठहराया है.

किस आधार पर मिलता KMA का लाभ

रेलवे में किलोमीटर भत्ते (KMA) का लाभ उन कर्मचारियों को मिलता है जो सीधे तौर पर ट्रेन संचालन की ड्यूटी पर तैनात होते हैं. चूंकि, इन कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान लगातार सफर में रहना पड़ता है. इसलिए उन्हें सामान्य कार्यालयीन कर्मचारियों की तरह DA का लाभ नहीं मिलता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में समर वेकेशन की घोषणा, फटाफट जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

इसकी जगह उन्हें तय की गई दूरी के आधार पर भुगतान किया जाता है. इसमें एक न्यूनतम गारंटी (KMA) भी शामिल होती है जो सुनिश्चित करती है कि यदि किसी दिन ड्राइवर ने कम दूरी तय की है तो भी उसे एक निश्चित राशि का भुगतान अवश्य मिले.

25% बढ़ोतरी का लेखा- जोखा

रेलवे के नियमानुसार, जब भी महंगाई भत्ता 50% से ऊपर चला जाता है तो विभिन्न भत्तों में स्वत 25% की बढ़ोतरी का प्रावधान सक्रिय हो जाता है. इसी नियम के तहत अब KMA में भी 25% की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी रनिंग स्टाफ की ‘टेक- होम सैलरी’ को बड़े स्तर पर प्रभावित करेगी. रेलवे बोर्ड द्वारा इस फैसले के आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.