दिल्ली में महज 18 लाख में घर खरीदने का जबरदस्त मौका, डिस्काउंट के साथ मिलेगा सपनों का आशियाना

नई दिल्ली | अगर आप अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो यह जल्द ही सच हो सकता है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने 828 फ्लैट्स की हाउसिंग यूनिट योजना शुरू की है. इस योजना के तहत, सिरासपुर में 624 LIG फ्लैट्स और लोकनायक पुरम में 204 EWS फ्लैट्स की बिक्री होगी. मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किफायती घरों की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह फ्लैट्स DDA की ‘सबका घर आवास योजना 2025’ के तहत उपलब्ध यूनिट्स के अलावा दिए जाएंगे.

Flats

यह होगी कीमत

समाज के वंचित वर्गों से जुड़े लोगों को इस योजना के तहत 25% की छूट दी जाएगी. इनकी बिक्री ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. सिरासपुर के फ्लैट्स की कीमत 17.4 लाख रुपये से 17.7 लाख रुपये के बीच होगी, जबकि लोकनायक पुरम के फ्लैट्स की कीमत 27 लाख रुपये से 28.4 लाख रुपये के बीच होगी. एक सर्कुलर में बताया गया है कि इस कीमत में पानी कनेक्शन का चार्ज शामिल नहीं है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

यह लोग कर सकते हैं अप्लाई

प्राधिकरण के अनुसार, गोल्फ व्यू कोंडो में केवल HIG, सुपर HIG और पेंटहाउस फ्लैट्स के कानूनी मालिक ही इन फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. प्रत्येक आवेदक केवल एक फ्लैट के लिए पात्र होगा, चाहे उसके नाम पर गोल्फ व्यू कोंडो में कितने भी फ्लैट्स दर्ज हों. सोमवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 24 मार्च इसकी अंतिम तारीख है. 29 मार्च से ऑनलाइन नीलामी के जरिए फ्लैट्स की बिक्री होगी. इनका प्लिंथ एरिया 50 वर्ग मीटर होगा और इनकी कीमत करीब 32.5 लाख रुपये होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts