दिल्ली में हुई हरियाणा BJP कोर ग्रुप की बैठक, नगर निगम चुनाव सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में कल हरियाणा BJP कोर ग्रुप की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सीएम नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा बीजेपी प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. इस बैठक में बिंदुवार 10 से ज्यादा विषयों पर करीब 2 घंटे तक गहनता से विचार किया गया है.

Bhartiya Janta Party BJP

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि बैठक में सबसे पहले 12 जनवरी को बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गुरुग्राम आगमन की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष नितिन नवीन का हरियाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा. प्रदेश में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव पर चर्चा करते हुए एक कमेटी गठित करने पर सहमति जताई गई है. इसके अलावा, बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालातों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है.

हरियाणा का बजट

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि हरियाणा में SIR के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार है. प्रदेश में बीएलए-1 की नियुक्ति हो चुकी है और बीएलए- 2 की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि सीएम नायब सैनी ने विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए बजट से पहले विभिन्न वर्गों में जाकर चर्चा की हैं. इस बार हरियाणा का बजट बेहद शानदार रहेगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

उन्होंने बताया कि अब पार्टी का फोकस स्थानीय नगर निकाय और नगर परिषद् जैसी संस्थाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा. सीएम ने जिन संस्थाओं से जो सुझाव बजट के बारे में आए हैं उन्हें बैठक में रखा, साथ ही विधायकों और मंत्रियों से भी भी सुझाव मांगे गए हैं ताकि सुशासन वाला बजट बन सके.

अंधेरे में तीर मारती है कांग्रेस: खट्टर

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अंधेरे में तीर मारती है और केवल झूठ फैलाने का काम करती है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित कर रही है. जीरामजी योजना को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि अब मजदूरों को 125 दिन काम मिलेगा. यह योजना पूरी तरह से पारदर्शी हैं और ग्रामीण क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी साबित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.