Hero Electric का शानदार ऑफर: दिवाली के मौके पर कंपनी दे रही है मुफ्त स्कूटी खरीदने का मौका

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर कंपनी Hero Electric इस बार दिवाली के मौके पर लोगों को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटर घर ले जाने का ऑफर दे रही है. जी हां हीरो इलेक्ट्रिक कंपनी ने अबकी बार इस तरह का ऑफर रखा है जिसके जरिए आप फ्री में स्कूटी अपने घर ले जा सकते हैं. इसके लिए आपको एक लकी ड्रॉ खरीदना होगा. बता दें कि हीरो इलेक्ट्रिक का यह ऑफर 30 दिन चलेगा. यह ऑफर 7 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर तक चलेगा.

hero

हीरो इलेक्ट्रिक ग्राहकों को दे रहा है दिवाली का बड़ा तोहफा

कंपनी के किसी भी मॉडल का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के साथ ही ग्राहकों को स्वतः इस ऑफर का लाभ मिलेगा. इस ऑफर मे कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाला हर ग्राहक शामिल होगा. बता दें कि महीने भर कंपनी हर रोज एक लकी ड्रॉ निकालेगी,  जिसमें किसी एक व्यक्ति का नाम होगा.  उस व्यक्ति को उसके स्कूटर की एक्स शोरूम प्राइस रिफंड कर दी जाएगी. वह अपना स्कूटर मुफ्त में घर ले जा सकेगा. इस तरह कंपनी पूरे 1 महीने के ऑफर में 30 स्कूटर फ्री में देगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

बता दें कि हीरो इलेक्ट्रिक ना केवल स्कूटर फ्री में दे रही है बल्कि उसके साथ साथ ग्राहकों को 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है. कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इसके साथ 700 से ज्यादा डीलरों के अलावा ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. ग्राहकों को स्कूटर की फ्री होम डिलीवरी की जाएगी. हीरो इलेक्ट्रिक के स्कूटर की कीमत ₹46000 से शुरू होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.