हाइवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, टोल प्लाजा पर इस तारीख से बंद हो जाएगा नकद लेनदेन

नई दिल्ली | देशभर में टोल प्लाजा पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान को पूरी तरह बंद कर दिया है. नए नियम के तहत वाहन चालकों को अब टोल टैक्स केवल डिजिटल माध्यम से ही देना होगा. इसके लिए FASTag और UPI से भुगतान को अनिवार्य कर दिया गया है.

Toll Gate Booth 2

टोल प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना और टोल वसूली की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाना है. अधिकारियों के अनुसार डिजिटल भुगतान से वाहनों की आवाजाही तेज होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी. नए सिस्टम के लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया. ऐसे में जिन वाहन चालकों के पास FASTag नहीं है, उन्हें पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है. अब टोल टैक्स का भुगतान या तो FASTag से होगा या फिर UPI के माध्यम से किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

98% लोग कर रहे FASTag यूज

सरकार का कहना है कि देश में 98% से अधिक वाहन FASTag से जुड़ चुके है जिससे टोल कलेक्शन काफी हद तक डिजिटल हो चुका है. ऐसे में पूरी तरह कैशलेस व्यवस्था लागू करना आसान होगा. इस फैसले से यात्रियों को टोल प्लाजा पर रुककर पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे ईंधन की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी. आप FASTag को बैंक, Paytem, PhonePe या MyFASTag ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.