नई दिल्ली, LPG Cylinder New Update | देशभर में गैस सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ रही है. अब करोड़ों LPG यूजर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. सरकार की तरफ से गैस कनेक्शन से जुड़े हुए कुछ बड़े नियमों में बदलाव किया गया है. अब आपको आधार केवाईसी करवाना जरूरी होगा, तभी आप नए नियमों के तहत एलपीजी सिलेंडर का लाभ ले पाएंगे. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
सरकार की तरफ से जारी किए गए नए नियमों के अनुसार अब सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों को बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा. यह नियम सभी गैस कनेक्शन पर लागू कर दिए गए है. ई- केवाईसी के बिना सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी प्रभावित हो सकती है. सरकार की तरफ से इसके पीछे कई बड़े रीजंस बताए गए हैं, जैसे की गैस की कमी के बीच सही लोगों तक सप्लाई पहुंचाई जा सके. फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना, ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग रोकना. कुछ मामलों में सामने आया है कि कुछ लोगों ने एक से ज्यादा कनेक्शन व सब्सिडी का गलत तरीके से लाभ ले रखा है. ऐसे मामलों में अब आधार आधारित e- KYC को शुरू कर दिया गया.
इस प्रकार करें ऑनलाइन e- KYC
खास बात यह होने वाली है कि यूजर्स को इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है, आप अपने मोबाइल फोन से कुछ इजी स्टेप्स को फॉलो करके LPG आधार ईकेवाईसी को आसानी से पूरा कर सकते हैं. इसमें फेस या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आपकी पहचान की पुष्टि की जाएगी. अगर आपने अभी तक भी ई- केवाईसी नहीं करवाया है, तो जल्द आप करवा ले. नहीं तो आपको एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा. आप अपने स्मार्टफोन से भी आसानी से LPG आधार ई- केवाईसी कर सकते हैं.
अब जरूरी है LPG आधार e- KYC
इसके लिए आपको अपनी कंपनी का मोबाइल एप डाउनलोड कर लेना है, अब अपने मोबाइल नंबर या कंजूमर नंबर से लॉगिन कर लेना है. अब ऐप में आपको नीचे ई केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा, जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे. ऐप डाउनलोड हो जाएगा. अब आपको फेस वेरिफिकेशन या स्कैन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है.
इसके बाद, काफी आसानी से आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे. LPG ई- केवाईसी का मतलब है गैस कनेक्शन वाले यूजर्स अपनी पहचान को आधार के जरिए डिजिटल तरीके से वेरीफाई करेंगे.
