नई दिल्ली | साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में है और क्रिसमस का त्यौहार भी आने वाला है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है. इन वकेशंस में आप इंडिगो फ्लाइट्स के जरिए हवाई जहाज की यात्रा भी कर सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं. दरअसल, इंडिगो आपके लिए एक एक्सक्लूसिव गेटवे सेल लेकर आया है. इसके जरिए आप 6E नेटवर्क के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं.
बेहद सस्ते में करवाएं टिकट बुक
25 दिसंबर तक ही यह सेल उपलब्ध है. इसके जरिए 23 जनवरी से 23 अप्रैल के बीच यात्रा करने के लिए आप अपनी टिकट बेहद सस्ते में बुक करवा सकते हैं. इसके तहत आपको घरेलू रूट के टिकट केवल 1,199 रूपए में मिल जाएंगे. वहीं अगर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बात करें तो केवल 4,499 रूपए में आप 6E नेटवर्क वाले देश के टिकट भी बुक करवा सकते हैं.
क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी एक्स्ट्रा छूट
इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर इंडिगो विशेष छूट भी दे रहा है. डॉमेस्टिक फ्लाइट्स में 15% और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर यह छूट 10% की है. इसके अतिरिक्त अपने 6E ऐड-ऑन पर इंडिगो एयरलाइंस 15% तक की विशेष छूट दे रहा है. यह छूट प्री-पेड एक्सेस बैगेज ऑप्शन के साथ मनचाही सीट के लिए भी शामिल है. इसके अलावा डोमेस्टिक फ्लाइट में इमरजेंसी या अतिरिक्त लेग रूम वाली सीटें महज 599 में और इंटरनेशनल फ्लाइट में 699 रूपए में बुक करवा सकते हैं.
