केंद्रीय बजट में युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा, हर महीने मिलेंगे 5 हजार रूपए

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024- 25 पेश कर रही है. इस बजट में उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें से एक अहम घोषणा युवाओं को इंटर्नशिप के लिए प्रेरित करना और उनके लिए इंटर्नशिप के मौके बढ़ाने का भी है. इसका फायदा उन युवाओं को मिलेगा, जो 10वीं 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद इंटर्नशिप की तलाश में रहते हैं. खास बात यह है कि उन्‍हें इस दौरान मानदेय भी मिलेगा.

Job Student School College

बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा की है कि मोदी सरकार की 5वीं नई योजना के तहत टॉप 500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी. इसमें युवाओं को कारोबार के वास्तविक माहौल को जानने और अलग- अलग पेशे की चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा. सरकार की इंटर्नशिप योजना से 1 करोड़ युवाओं को फायदा होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

हर महीने 5 हजार रूपए

निर्मला सीतारमण ने बताया कि इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को हर महीने 5 हजार रूपए का इंटर्नशिप भत्ता भी दिया जाएगा. इसके साथ ही, जो युवा अपनी इंटर्नशिप पूरी कर लेते हैं, उन्हें अलग से 6 हजार रुपये भी दिए जाएंगे. कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रशिक्षण का खर्च और इंटर्नशिप की 10 फीसदी लागत को वहन करना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.