नई दिल्ली | इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) वैष्णो देवी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए बेहद कम खर्चे पर एक शानदार पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज को विशेष तौर पर मध्यम वर्ग के लिए लांच किया गया है जिसमें आपको महज 1,700 रूपए में AC कोच में सफर, फाइव स्टार होटल में ठहराव और खाने- पीने की सुविधा मिलेगी.
दिल्ली से रवाना होगी ट्रेन
IRCTC ने माता वैष्णो देवी दर्शन के साथ- साथ जम्मू की हसीन वादियों में घूमने के शौकीन लोगों के लिए इस पैकेज को लांच किया गया है. इस पैकेज की समयावधि 4 दिन और 3 रात की रहेगी. इस पैकेज के माध्यम से आप क्रिसमस- डे की छूटी का सही इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि 24 दिसंबर की रात को ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी और 25 दिसंबर को क्रिसमस- डे हैं.
दिल्ली से जम्मू आवागमन के इस सफर को आप राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए तय करेंगे. यानि आपको केवल IRCTC का पैकेज लेना है, जिसके बाद आवागमन से लेकर ठहराव और लोकल ट्रांसपोर्ट किसी के लिए आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी.
जानें इकोनॉमी पैकेज
इस पैकेज में आपके लिए कटरा में फाइव स्टार होटल या इसके बराबर होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन यहां पर रूकने का किराया जरूर अलग- अलग होगा. यदि आप 6,795 रूपए खर्च करते हैं तो एक कमरे में तीन लोग ठहर सकेंगे. इस तरह रूम किराए के रूप में प्रति व्यक्ति करीब 1,700 रूपए खर्च होंगे.
यदि आप किसी के साथ रूम शेयर नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 10,395 रूपए किराया देना होगा. आपके साथ यदि 5- 11 साल की उम्र का बच्चा है और उसके लिए आप अलग से बेड की डिमांड करते हैं, तो उसका कुल 6,160 रूपए. यदि बेड नहीं चाहते हैं, तो 5,145 रूपए का अतिरिक्त भुगतान करना होगा.
सफर का पूरा शेड्यूल
- ट्रेन नई दिल्ली से 24 दिसंबर की रात 08.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे जम्मू पहुंचेगी. यहां पर आपके लिए पहले से वाहन की व्यवस्था रहेग, जिसके जरिए आप कटरा पहुंचेंगे. यहां से सरस्वती भवन में यात्रा पर्ची लेंगे और फिर होटल (ताज विवांता या इसके बराबर) पहुंचकर चेक- इन करेंगे. नाश्ता करने के बाद आपको वाहन से बाणगंगा में छोड़ दिया जाएगा.
- यहां से आप घोड़ा या पैदल जैसे भी चाहें, चढ़ाई कर माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और रात तक वापस होटल लौट जाएंगे. यहां पर आप डिनर कर रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन दोपहर 12 बजे होटल से आप से चेक- आउट करेंगे. इससे पहले यदि आप चाहें तो कटरा घूम सकते हैं.
- बस के माध्यम से आप जम्मू पहुंचेंगे. जम्मू में कंड कंडोली, रघुराजजी मंदिर और बैग बहू गार्डन समेत साइट सीन देखेंगे. शाम को बस द्वारा आप वापस जम्मू स्टेशन पहुंच जाएंगे. यहां से रात 09.45 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 05.55 बजे आपको वापस दिल्ली ले आएगी.
