AIIMS से गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड की डगर होगी आसान, नए एलिवेटेड कॉरिडोर से 25 मिनट में पूरा होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली के All India Institute of Medical Science (AIIMS) से महिलापुर होते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद रोड को जोड़ने के लिए 6 लेन का नया कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसका ढांचा तैयार करने में लगभग 7 महीने का समय लगेगा. इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों का सफर महज 25 मिनट में पूरा हो सकेगा जहां फिलहाल 65 मिनट लगते है. मतलब यात्रियों की 40 मिनट की बचत होगी.

Elevated Road

क्या है योजना?

यह एलिवेटेड कॉरिडोर एम्स के पास से शुरू होकर सीधे गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड से जुड़ेगा और यह 20 KM का होगा. यह मुख्य रूप से एम्स के पास INA से शुरू होकर बिग्रेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू से होकर गुजरेगा. इसके बाद, रिंग रोड को पार करके नेल्सन मंडेला मार्ग से जुड़ेगा.

यह बसंत विहार व बसंत कुंज को पार करते हुए अर्जनगढ़ के पास गुरुग्राम- फरीदाबाद पर जाकर जुड़ेगा. इस परियोजना का उद्देश्य ट्रैफिक को सिग्नल- फ्री रास्ता उपलब्ध कराना है जिससे वाहन बिना किसी परेशानी से निकल सके.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के सबसे बिजी चौराहे से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, 32 करोड़ से बनेगा नया फ्लाईओवर

प्रतिदिन यात्रा करने वालों को फायदा

गुरुग्राम और फरीदाबाद में काम करने वाले हजारों लोग दिल्ली से रोजाना अप- डाउन करते है. इस परियोजना से उनका रास्ता आसान हो जाएगा और 40 मिनट की बचत होगी. दक्षिणी दिल्ली से गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच रोजाना लाखो वाहन गुजरते है. नए एलिवेटेड के निर्माण से न केवल यात्रा कम होगी बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी भी आएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.