दिल्ली के इन इलाकों से कनॉट प्लेस का सफर होगा सुहाना, पंखा रोड पर बनेगा सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है. बता दें कि राजधानी में पंखा रोड पर नए सिक्स लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना तैयार की गई है, जो डाबरी फ्लाईओवर को आगे के कॉरिडोर से जोड़ेगा और जनकपुरी – द्वारका से कनॉट प्लेस तक का सफर काफी आसान बना देगा. इस परियोजना का उद्देश्य पंखा रोड को बड़े हिस्से में सिग्नल-फ्री बनाना है, ताकि रोजाना लगने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिल सके.

Elevated Road

सिक्स लेन का बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

दिल्ली सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) की योजना के तहत डाबरी मोड़ से दिल्ली कैंट के करियप्पा मार्ग तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा और सिक्स लेन चौड़ा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा. यह फ्लाईओवर पंखा रोड के उन हिस्सों को जोड़ेगा, जहां फिलहाल दो बड़े ट्रैफिक सिग्नल है और सबसे ज्यादा जाम लगता है.

इस प्रस्तावित कॉरिडोर के बनने के बाद डाबरी, सागरपुर, जनकपुरी, मायापुरी और दिल्ली कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक बिना रुके आगे बढ़ सकेगा. इससे द्वारका और जनकपुरी से कनॉट प्लेस, धौला कुआं और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

lपंखा रोड पर डाबरी मोड़ और सागरपुर फ्लाईओवर के बीच कई जगह ट्रैफिक रुकता है. नई योजना के तहत दोनों बड़े ट्रैफिक सिग्नल हटाए जाएंगे और सड़क को सिग्नल – फ्री बनाया जाएगा. इसके साथ ही वर्तमान फ्लाईओवर को सागरपुर फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा. PWD का कहना है कि इससे पूरे कॉरिडोर पर ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा और यात्रा का समय बचेगा. इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी, द्वारका, डाबरी, सागरपुर, उत्तम नगर, मायापुरी और दिल्ली कैंट जैसे इलाकों को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.