मात्र 30 दिनों में घर बैठे सीखें यह बेस्ट स्किल्स, मिलेगा बेस्ट करियर ऑप्शन और जॉब अपॉर्चुनिटी

नई दिल्ली | वर्तमान में जॉब मार्केट काफी तेजी से बदल रहा है. ऐसे में हमें भी मार्केट के साथ-साथ अपडेट रहना होगा. तभी हम इस मार्केट में टिक पाएंगे और अपने लिए अच्छी सैलरी वाले ऑपच्यरुनिटीज हासिल कर पाएंगे. आज का दौर टेक्नोलॉजी का दौर है. जिस गति से टेक्नोलॉजी और काम करने के तरीकें बदल रहे है, उसमें सिर्फ पुरानी डिग्रियां होना काफी नहीं हैं. कई प्रैक्टिकल स्किल्स सिर्फ 30 दिनों में सीखी जा सकती हैं. इससे करियर में ग्रोथ के मोके बढ़ते हैं.

Jobs Career Stenographer

सीखें ऐसी स्किल जो बनाएं सबसे अलग

ये स्किल्स न सिर्फ रिज्यूमे स्ट्रांग बनाती हैं, बल्कि आपकी वर्क एफिशिएंसी में भी कई गुना की बढ़ोतरी कर देती हैं. आप चाहे अनुभवी प्रोफेशनल हों या बस अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं, अगर आपके पास कुछ ऐसी स्किल है जो आपको सबसे अलग करती है तो आपके लिए रास्ता काफी आसान हो जाता है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही स्किलस की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें आप काम टाइम में कर सकते हैं और अपने लिए बेस्ट जॉब ऑप्शन सर्च कर सकते है.

घर बैठे सीखें बेस्ट स्किल्स

आपको मात्र 30 दिनों का समय देना होगा जिससे आप लंबे समय तक बेहतर वेतन और ऊंचे पदों के रूप में रिटर्न हासिल कर सकते है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन स्किल्स को सीखने के लिए किसी महंगे कोर्स या सालों के इंतजार की आवश्यकता नहीं है. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है. आप घर बैठे बेस्ट इंटरनेट सोर्सेज की मदद से ये स्किल्स सीख सकते हैं.

एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग

वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की काफी डिमांड है. चैटजीपीटी जैसे टूल्स का सही उपयोग करके या प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सीखकर आपकी प्रोडक्टिविटी 50% तक हाइक कर सकती है. यह स्किल मौजूदा समय में सबसे ज्यादा डिमांड में है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

डिजिटल मार्केटिंग और एसईओ

आज के दौर में सब कुछ ऑनलाइन है. बिजनेस भी ऑनलाइन माध्यम से ही चल रहा है. ऐसे में सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO) और सोशल मीडिया मार्केटिंग की बेसिक समझ आपको मार्केटिंग और सेल्स के फील्ड में काफी आगे ले जा सकती है. इसे सीखना काफ़ी इजी है और इसके रिजल्ट आपको काफी जल्दी देखने को मिलते हैं.

पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनिकेशन

टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी भी आपको होनी चाहिए. आपके पास ऐसी स्किल होनी चाहिए कि आप अपनी बात को प्रभावी ढंग से रख सके, प्रेजेंटेशन कर सके और नेगोसिएशन कर पाए. इनकी मदद से आप लीडरशिप रोल के लिए भी तैयार होते हैं.

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स

‘असाना’ (Asana), ‘ट्रेलो’ (Trello) या ‘जीरा’ (Jira) जैसे प्रभावी टूल्स का उपयोग करके काम को व्यवस्थित करना सीखना आपको स्किल्ड मैनेजर के रूप में पेश करता है. इससे आप कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स भी बहुत आसानी से संभाल सकते हैं.

नो-कोड डेवलपमेंट

अब वेबसाइट या ऐप बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको कोडिंग आती हो.  ‘बबल’ या ‘वेबफ्लो’ जैसे नो-कोड टूल्स का यूज़ करके आप एक भी लाइन का कोड लिखे बिना डिजिटल प्रोडक्ट्स बनाना सीख सकते हैं. यह Entrepreneurs के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.