नई दिल्ली | यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. बता दें कि दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आने वाले त्यौहारों और राष्ट्रीय पर्वों को देखते हुए दिल्ली में 5 दिन का ड्राई- डे घोषित किया है यानि कुल 5 दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेगी.
आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक भावनाओं का सम्मान और राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा को देखते हुए 26 जनवरी से 31 मार्च के बीच कुल 5 दिनों को ड्राई- डे रखने का फैसला किया है. इन तारीखों पर पूरी दिल्ली में शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक रहेगी. इस दौरान सभी शराब की दुकानें और वेंडर्स पूरी तरह से बंद रहेंगे.
इन तारीखों पर रहेगी बंद
- 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
- 15 फरवरी: महाशिवरात्रि
- 21 मार्च: ईद-उल फितर
- 26 मार्च: रामनवमी
- 31 मार्च: महावीर जयंती
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि L15 लाइसेंस प्राप्त होटल अपने यहां ठहरे हुए मेहमानों को उनके कमरों में शराब परोस सकेंगे. इसके साथ ही प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई दुकान या वेंडर्स चोरी-छिपे शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ- साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. पुलिस और आबकारी विभाग की टीमे इन तारीखों पर शहर के चप्पे- चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखेगी.
