12वीं के बाद ढूंढ रहे बेस्ट करियर ऑप्शन, तो फटाफट पढ़ें यह खबर

नई दिल्ली | 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स के मन में एक सवाल आता है कि वह अब आगे क्या करें. हर विद्यार्थी यह सोचता है कि उसे किस फील्ड में जाना चाहिए जिसमें उसकी रुचि भी है और वह एक अच्छा करियर भी बन सकता है. फिलहाल लगभग सभी राज्यों में 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम हो चुके हैं. अब सभी स्टूडेंट्स को बस रिजल्ट आने का इंतजार है. रिजल्ट आने के बाद बच्चे स्कूल छोड़कर कॉलेज जाएंगे.

Job Exam Student Collage 2

बेस्ट करियर के लिए करें कौन सा कोर्स

उससे पहले हर स्टूडेंट के दिमाग में कई सवाल चलते हैं कि आखिर वे इंटर पास करने के बाद कौन सा कोर्स या डिग्री करें जो आपके करियर के लिए बेस्ट होगा. ऐसे में अगर आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल है तो हमारी यह खबर आपकी मदद कर सकती है. अगर आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास की है, तो आपके मन में एक ही सवाल होगा अब आगे क्या करना है.

12 महीने में पूरा कर सकते कोर्स

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि साइंस ली है तो बस डॉक्टर या इंजीनियर ही बनना होगा पर अब जमाना बदल चुका है. आज का दौर AI का दौर है. अब लंबी- चौड़ी डिग्रियों के पीछे भागने का नहीं बल्कि स्किल का जमाना है. आज हम आपको कुछ शानदार शॉर्ट टर्म कोर्सेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप 3 से 12 महीने में पूरा कर सकते हैं. इन कोर्सेज को करने के बाद आप अपने लिए एक शानदार करियर की शुरुआत कर सकते है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

AI और डेटा साइंस

आजकल हर तरफ AI की चर्चा है. यदि आपको मैथ्स और लॉजिक पसंद है, तो यह कोर्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. मात्र 3 से 6 महीने के इस कोर्स में आप Python प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग जैसी चीजें सीख सकते है और अपने लिए अच्छा करियर सेटअप कर सकते हैं.

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी

यदि आपने बायोलॉजी से 12वीं कक्षा पास की है और आप डॉक्टर नहीं बन पाए, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं है. हेल्थकेयर सेक्टर में लैब टेक्नीशियंस की काफी मांग है. आप 6 से 12 महीने का DMLT कोर्स कर सकते है और पैथोलॉजी व ब्लड टेस्ट जैसे कामों में एक्सपर्ट बन सकते हैं. यह कोर्स भी आपको एक अच्छा करियर प्रदान करता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.