नई दिल्ली | सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए कई प्रकार की इन्वेस्टमेंट स्कीम चलाई जा रही है. आज हम आपको महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं. यह स्कीम 1 अप्रैल 2025 से बंद हो रही है, इसका मतलब यह है कि आप इस स्कीम में 31 मार्च 2025 के बाद पैसा नहीं लगा पाएंगे.
1 फरवरी 2023 को पेश किए गए बजट में सरकार की तरफ से इस योजना को शुरू करने के लिए बड़ा ऐलान किया गया था यानी की 2 साल के बाद यह योजना बंद होने जा रही है.
जल्द ही बंद हो जाएगी महिलाओं की यह बड़ी स्कीम
सरकार की तरफ से अब तक भी महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस संबंध में कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया. इस स्कीम में आपको सालाना 7.5% के हिसाब से इंटरेस्ट का लाभ मिलता है. इसमें कम- से- कम आप हजार रुपए और अधिकतम 2 लाख रूपये तक का निवेश कर सकते हैं, निवेश के लिए आपको 2 साल का समय मिलता है.
इन परिस्थितियों में बंद करवा सकते हैं अकाउंट
खास परिस्थितियों में आप इस अकाउंट को 2 साल से पहले या फिर 6 महीनो के बाद बंद करवा सकते हैं. ऐसा करने पर आपको 7.5% की बजाय मात्र 5.5% के हिसाब से ही इंटरेस्ट का लाभ मिलने वाला है. इस स्कीम के तहत, महिला खुद के लिए अकाउंट ओपन करवा सकती है. इसके अलावा, माता- पिता अपनी बेटी के नाम पर भी महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश कर सकते हैं. अब देखना होगा कि सरकार की तरफ से इस स्कीम को आगे बढ़ाने की दिशा में नोटिस जारी किया जाता है या नहीं.
