दिल्ली में 20 अगस्त तक एक और नए रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, इन इलाकों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को बहुत जल्द एक और नए मेट्रो रूट की सौगात मिलने वाली है. दिल्ली मेट्रो Phase- 4 में तैयार हो रहें जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक 28.92 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के 2.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर मेट्रो परिचालन के लिए तैयार हो चुका है.

Metro Train

CMRS से हरी झंडी का इंतजार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से जानकारी सामने आई है कि इस कॉरिडोर पर ट्रायल पूरा हो चुका है और मेट्रो रेल सुरक्षा कमिश्नर (CMRS) सुरक्षा जांच दौरा कर चुके हैं और वहां से हरी झंडी मिलते ही इस हिस्से पर मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. अगर सबकुछ ठीक- ठाक रहा तो 20 अगस्त के आसपास इस रूट पर मेट्रो परिचालन शुरू होने की संभावना जताई गई है.

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

मेट्रो Phase- 4 में जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मौजूदा मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) की एक्सटेंशन लाइन है. इस कॉरिडोर पर जनकपुरी से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मेट्रो Phase- 4 में सबसे पहले मंजूर हुई 65.10 किलोमीटर वाले तीन कॉरिडोर का वह पहला हिस्सा होगा, जिस पर परिचालन शुरू होगा. 2.5 किलोमीटर का यह हिस्सा अंडरग्राउंड बनाया गया था.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन की दूरी महज 2.5 किमी है. यह पूरा सेक्शन अंडरग्राउंड होगा लेकिन जनकपुरी से कृष्णा पार्क जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन चेंज करनी पड़ेगी. बॉटनिकल गार्डन की तरफ से आ रहे यात्रियों को पहले जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 4 पर ट्रेन से उतरना होगा. फिर उसी के दूसरी तरफ बने प्लेटफॉर्म नंबर- 3 पर खड़ी ट्रेन में सवार होकर लोग कृष्णा पार्क एक्सटेंशन पहुंचेंगे.

इस कॉरिडोर के बनने से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के आस- पास की कॉलोनियों को मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. चूंकि, जनकपुरी पश्चिम इंटरचेंज स्टेशन है तो यहां से लोग दूसरी मेट्रो कॉरिडोर से कनेक्ट हो पाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.