नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली सरकार ने बढ़ती LPG गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए एक बड़ी घोषणा की है. बता दें कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की राहत प्रदान करते हुए 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की सुविधा देने का फैसला लिया है. अब ऐसे लोग जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है. वे आसानी से छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे लेकिन उसके लिए शर्त यह है कि उनके पास एक वैध पहचान पत्र होना चाहिए.

PNG के विस्तार को बढ़ावा
इस फैसले का उद्देश्य उन लाखों प्रवासी परिवारों की सहायता करना है जो किराए के मकान में रहते है और स्थायी पते के अभाव में उनका गैस कनेक्शन नहीं है. इस 5 किलो सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी आसानी से ले जाया जा सकेगा, इससे प्रवासी मजदूरों को काफी फायदा होगा.
सरकार PNG के विस्तार पर भी जोर दे रही है. सरकार का कहना है कि जिस जगह PNG कनेक्शन उपलब्ध हो सकते है, तो PNG कनेकशन करा लेना चाहिए अन्यथा आपके LPG कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है.
LPG की बढ़ती मांग
विभाग ने बताया कि गैस की मांग लगातार बढ़ रही है और LPG की बुकिंग बढ़कर प्रतिदिन 2 लाख तक पहुंच गई है. बैकलॉग बुकिंग के कारण कुछ इलाकों में गैस के लिए लंबी कतारें लगती है. विभाग द्वारा 27 नए मामले दर्ज किए गए है, जो सिलेंडर की जमाखोरी कर रहे थे. विभाग ने नंबर जारी करते हुए जमाखोरी करने वाले की शिकायत करने की अपील की है. ये नंबर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चालू रहेगा. शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. ये नंबर है :011-23379836,8383824659.