जल्द मोदी सरकार देगी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA में होगी इतनी वृद्धि

नई दिल्ली, Da Hike Update | केंद्रीय कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ते और पेंशनरों को महंगाई राहत भत्ते में बढ़ोतरी के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, अर्थात उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जल्द ही डीए में बढ़ोतरी पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो DA में वृद्धि एक जनवरी 2025 से प्रस्तावित हो जाएगी.

500 Rupee Notes Rupay

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात

पिछले कुछ सालों से केंद्र सरकार की तरफ से हर बार होली के मौके पर ही DA में वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया जाता है, परंतु इस समय होली पर केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी बड़ा ऐलान नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भी काफी निराशा देखने को मिली. अब खबरें सामने आ रही है कि जल्द ही डीए में वृद्धि को लेकर कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से इसके लिए ऑफीशियली किसी डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

डीए में हो सकती है इतनी वृद्धि

अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है, तो आपके लिए यह खबर काफी खास होने वाली है. कोरोना महामारी के दौरान सरकार की तरफ से जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक यानी कि कुल 18 महीने के लिए डीए बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई थी. अब इसको रिलीज करने से जुड़ी हुई बड़ी अपडेट भी सामने आ रही है. आमतौर पर सरकार की तरफ से साल में दो बार DA में वृद्धि की जाती है. एक बार जनवरी महीने में तो एक बार जुलाई महीने में अब देखना होगा कि DA में वृद्धि को लेकर कब ऐलान किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.