महाकुंभ मेले की सबसे सुंदर साध्वी की खूबसूरती बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ (Mahakumbh 2025) मेले का आयोजन हो रहा है. पहले शाही स्नान के साथ ही इस महाकुंभ मेले का आगाज हो चुका है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इन सबके बीच प्रयागराज से एक 30 वर्षीय साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Harsha Richhariya compressed

खूबसूरती बटोर रही चर्चा

महाकुंभ मेले में जो साध्वी अपनी खूबसूरती से सुर्खियां बटोर रही है, उसका नाम हर्षा रिछारिया है जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. Facebook पर साध्वी हर्षा रिछारिया के 53K जबकि Instagram पर 681K फॉलोअर्स है.

इस अखाड़ा से जुड़ी हैं हर्षा

साध्वी हर्षा रिछारिया आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं और निरंजनी अखाड़ा से जुड़ी हुई हैं. उनकी इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक वह आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं और निरंजनी अखाड़ा से जुड़ी हुई हैं और उत्तराखंड की रहने वाली हैं.

महाकुंभ से तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें वीडियो में साध्वी हर्षा रिछारिया आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज के साथ महाकुंभ में स्नान करती भी नजर आईं हैं. एक वीडियो में उन्होंने बताया कि वह दो साल पहले पूरी तरह से साध्वी बन चुकी है और उनकी उम्र इस समय 30 साल है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी; नमो भारत ट्रेन से सीधे पहुंचेंगे ऋषिकेश

खुद को बताती हैं इन्फ्लुएंसर

Instagram बायो में हर्षा रिछारिया खुद को एक एंकर, इन्फ्लुएंसर बताती हैं. इंस्टा बायो के मुताबिक, साध्वी हर्षा रिछारिया का जन्म 26 मार्च को हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 से हर्षा एंकरिंग भी कर रही हैं. इसके अलावा, वह एक्टिंग में भी अपना भाग्य आजमा चुकी हैं. वह भक्ति गानों के एलबम में एक्टिंग करती हुई भी दिख चुकी हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.